{"_id":"63a024a5854ff203da5713b1","slug":"let-terrorist-associate-arrested-in-baramulla-by-police-with-ied-arms-and-ammunition","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंक पर नकेल: बारामुला में आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक पर नकेल: बारामुला में आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद
Mon, 19 Dec 2022 05:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 19 Dec 2022 05:09 PM IST
सार
बारामुला पुलिस और सेना की 32 आरआर की संयुक्त टीम ने एक विशेष इनपुट पर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने इस सफलता से बड़े आतंकवादी हमले को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी आतंकी मददगार।
- फोटो : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों को आतंक के खिलाफ एक और कामयाबी मिली है। पुलिस ने बारामुला में हथियार समेत आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें, अभी कुछ दिन पहले ही जिले में आईईडी बरामद की गई थी। एक बार फिर आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को विफल किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बारामुला पुलिस और सेना की 32 आरआर की संयुक्त टीम ने एक विशेष इनपुट पर जिले के चकलू गांव से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सहयोगी मोहम्मद इशाक लोन को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव नदिहाल का रहना वाला है। उसके पास से एक कनस्तर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), एक पिस्टल, एक पिस्टल मैगजीन, 18 पिस्टल राउंड और आठ मीटर लंबा बिजली की तार बरामद की गई है।
विज्ञापन
बारामुला पुलिस ने बारामूला पुलिस स्टेशन में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने इस सफलता से बड़े आतंकवादी हमले को टाल दिया है।
विज्ञापन
इससे पहले बीते बुधवार को सेना के 28 आरआर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 45 बीएन की टीम ने पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ जिले के पट्टन क्षेत्र में तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगा कर उसे नष्ट किया था।