{"_id":"5ec52aeacfb003502c1813a4","slug":"let-module-busted-in-budgam-four-ogw-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः बडगाम में लश्कर मॉड्यूल ध्वस्त, एक शीर्ष आतंकी के मददगार समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः बडगाम में लश्कर मॉड्यूल ध्वस्त, एक शीर्ष आतंकी के मददगार समेत चार गिरफ्तार
Wed, 20 May 2020 08:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 20 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : PTI
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने मागम के बुद्रान इलाके में एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकी के सहयोगी और तीन अन्य ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक पिस्तौल, ग्रेनेड व अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि इलाके में दहशतगर्दों का एक समूह सक्रिय है। इसकी तलाश में पुलिस और सेना की 2आरआर की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया और चार लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इनकी शिनाख्तत मुजफ्फर अहमद डार, मुदासिर अहमद लोन और यूनिस वाजा निवासी बडरान के साथ पोखर बाग निवासी नजीर अहमद शेख के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक पिस्तौल, ग्रेनेड, हथियार और गोला-बारूद के साथ अन्य सामग्री जब्त की गई है। यह समूह पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय था। वे सक्रिय आतंकवादियों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के लिए रसद और आश्रय प्रदान करने में शामिल थे।