{"_id":"5a009d114f1c1b65548bb654","slug":"let-demolished-in-ganderbal-huge-amounts-of-arms-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: गांदरबल में लश्कर के दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: गांदरबल में लश्कर के दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सुरक्षा बलों को लश्कर के दो आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने में सफलता हाथ लगी है। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया गया। हालांकि ठिकाने से कोई भी आतंकी पकड़ा नहीं जा सका।आतंकी ठिकाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने जिले के नाजवान जंगल में सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन
इस दौरान दो आतंकी ठिकाने खोज निकालने में सफलता मिली। यहां भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद छिपाकर रखा गया था। इस दौरान एक यूबीजीएल थ्रोअर, 19 यूबीजीएल शेल, तीन चीनी हैंड ग्रेनेड, एक वायरलेस सेट, एक 51 एमएम मोर्टार शेल, एक एके-47 राइफल मैग्जीन तथा अन्य सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन
ठिकाने से कंबल तथा खाने-पीने की सामग्री भी बरामद हुई है। इससे यह पता लगता है कि आतंकी इस ठिकाने का इस्तेमाल करते रहे हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार आतंकी ठिकाने के ध्वस्त होने से आतंकियों के नापाक मंसूबों पर पानी फिर गया है। आतंकियों का पता लगाने के लिए आसपास के इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन