फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Less Electric Distribution News in Jammu

Jammu News: शहर में हर दो घंटे पर एक घंटे तक बिजली कटौती

Wed, 28 May 2025 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 28 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Less Electric Distribution News in Jammu
जम्मू। भीषण गर्मी के बीच जम्मू शहर में उपभोक्ताओं में बिजली की मांग बढ़ी है। मंगलवार को यह मांग 1550 मेगावाट के आसपास पहुंच गई। इसलिए हालात यह रहे कि प्रत्येक दो घंटे बाद बिजली के एक-एक घंटे के कट लगते रहे। बिजली निगम का तर्क है कि बार-बार बिजली कटौती इसलिए करनी पड़ रही है ताकि लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जलें नहीं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कटौती पुराने जम्मू शहर के जुलाका मोहल्ला, पुरानी मंडी, नरवाल, शेख नगर, बेलीचाराना, भगवती नगर, कासिम नगर, दुर्गा नगर, मुट्ठी, पलोड़ा, कृष्णा नगर में हुई। बिजली नहीं रहने से पानी की समस्या भी गहराई रही। रिहाड़ी, ओल्ड रिहाड़ी, जानीपुर, प्रेम नगर, पूर्ण नगर, शास्त्री नगर, नानक नगर सहित कई इलाकों में आई है।
विज्ञापन

लोग सुबह पानी आने का इंतजार करते रहे हैं मगर पानी नहीं आया। दिन में निजी टैंकर हायर कर रोजमर्रा के काम निपटाने पड़े हैं। तापमान में यूं ही बढ़ोतरी होती रही तो आने वाले समय में समस्या विकराल हो सकती है। फिलहाल, विभाग पानी का विवेकानुसार इस्तेमाल करने की सलाह दे रहा है। जलशक्ति विभाग के एक्सइएन आशीष शर्मा ने कहा कि कुछ जगहों से शिकायतें आई है। उन जगहों पर समस्या का हल किया गया है। पानी के टैंकर भी भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट बिजली ढांचे पर लोड बढ़ने के कारण शहर में कटौती हो रही है। बिजली ढांचे को बचाना जरूरी है। बिजली की मांग सामान्य होने पर कटौती जैसी समस्या नहीं रहेगी।
- केके थापा, मुख्य अभियंता, बिजली निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed