{"_id":"4b040d33bb3953564ac700df332932a6","slug":"leopard-takes-away-14-year-old-girl-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेशाम किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेशाम किशोरी को उठा ले गया तेंदुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Wed, 22 Apr 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
डोडा जिला अंतर्गत दवाल भागवा में मंगलवार की सरेशाम एक किशोरी को तेंदुआ उठा ले गया। किशोरी की चीख सुनकर उसके परिवार और आसपास के लोग तुरंत अपने-अपने घरों से निकले, लेकिन आसपास लड़की नहीं मिली। इसकी जानकारी मिलते ही सेना के जवान, पुलिस और स्थानीय लोगों ने तलाशी शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान घर से कुछ दूरी पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। मंगलवार की देर शाम को बलवंत सिंह की बेटी बबली (14) खाना खाकर घर से निकली कि पूर्व से घात लगाए तेंदुए ने उसे झपट लिया। बच्ची ने चीख मारी, लेकिन कुछ देर में उसकी आवाज बंद हो गई। अभी लोग कुछ समझ ही पाते की एक बच्चे ने बताया कि तेंदुआ बबली को उठा ले गया। इस सूचना से आसपास सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
तुरंत तलाशी शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पास ही तैनान सेना के जवानों ने भी तलाशी शुरू कर दी। कुछ देर के बाद घर के पास ही बबली का लहूलुहान शव मिला। इससे गांव में शोक की लहर दौर गई। ग्रामीणों की रात की नींद उड़ गई।
विज्ञापन