{"_id":"681a66067d377ee1f9029d81","slug":"leopard-seen-in-reasi-reasi-news-c-202-1-sjam1001-122971-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कालका मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कालका मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत
विज्ञापन
कालका मंदिर के पुजारी बलवंत राज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कुत्ते को बनाया शिकार, लोगों ने वाइल्ड लाइफ विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। नगर के बीचोंबीच वार्ड नंबर तीन स्थित कालका माता मंदिर के पास तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वाइल्ड लाइफ विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। बताया जाता है कि बीते रविवार सुबह मंदिर से कुछ ही दूरी पर तेंदुए ने एक कुत्ते को शिकार बनाया था।
मंदिर के पुजारी बलवंत राज ने बताया कि कुत्ते का शव मिलने के बाद उन्हें किसी जंगली जानवर के आसपास होने की आशंका है। उनकी बकरियां भी चरने जाती है। शाम को वह एक बकरी को रस्सी से बांधकर चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें झाड़ियों में कुछ छिपा होने का अहसास हुआ। एक बड़ी लकड़ी को उन्होंने उठाकर उस तरफ फेंका और साथ ही शोर मचाया। बाद में तेंदुआ मिनी सचिवालय की तरफ जाने वाली पहाड़ी की तरफ जाते हुए दिखा।
मंदिर में रोजाना सुबह शाम पूजा करने आने वाले नई बस्ती निवासी रवि शर्मा ने बताया कि मंदिर में लोग सीढ़ियों के रास्ते भी आते-जाते हैं। इसके अलावा सड़क मार्ग से लोग पैदल या फिर वाहन के जरिए आते हैं। मंदिर के आसपास तेंदुए की मौजूदगी ठीक नहीं है। वाइल्ड लाइफ वालों को चाहिए कि वह लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करें ताकि लोग मंदिर में बेखौफ हो कर आ सके।
विज्ञापन
डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर सुनील सिंह ने आश्वासन दिया कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए वाइल्ड लाइफ की टीम इलाके में जाएगी। गौरतलब है कि एक महीना पहले जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित विजयपुर गांव में भी तेंदुए ने मवेशियों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बनाया था। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास विफल रहने के बाद वहां के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। अब नगर के बीचोबीच कालका माता मंदिर, मिनी सचिवालय, शेरों वाले बाग के पास तेंदुए की उपस्थिति ने दहशत पैदा कर दी है।