{"_id":"6450bfda3505677ababb75a435d3fde7","slug":"leopard-killed-animal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बछड़े को बनाया शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, बसोहली
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। अब तेंदुए जंगल से कसके में आकर पशुपालकों के मवेशियों को शिकार बनाने लगे हैं। अब तक क्षेत्र के कई मवेशी तेंदुओं का निवाला बन चुके हैं।
कसबे के वार्ड 11 परगना मोहल्ले में ओंकार की पशुशाला में तेंदुए ने एक बछड़े को निवाला बना लिया। जब ओंकार ने तेंदुए की गर्जना सुनी तो उनकी नींद खुली, हालांकि सभी उसके डर से घर में ही दुबके रहे।
तेंदुए ने आराम से बछड़े को खाया और फिर वहां से चला गया। पंचायत के सरपंच राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पंचायत में गद्दी और बक्करवाल समुदाय के अलावा स्थानीय लोगों के सौ से ज्यादा भेड़-बकरियों को तेंदुए अपना निवाला बना चुके हैं।
विज्ञापन
इससे उनको हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। सरपंच ने मांग की है कि सरकार पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दे और तेंदुए को गांव में आने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए निर्देश जारी करे।