फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leopard in udhampur people threatened

सुंदरबनी में तेंदुए के आतंक से सहमे लोग

Thu, 07 Aug 2014 07:17 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
leopard in udhampur people threatened

उधमपुर के पास सुंदरबनी तहसील की सीमावर्ती क्षेत्र की पंचायत अप्पर कांगड़ी के गांव अंबखोड़ी तथा गाई उपनयास में इन दिनों तेंदुए के आतंक से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक सप्ताह से तेंदुए ने दर्जनभर मवेशियों को अपना शिकार बनाकर मार डाला है, जिससे गरीब किसानों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


सीमावर्ती गांवों अंबखोड़ी गाई उपनयास में रहने बाले शाम लाल की दो गाय, सतपाल की दो बकरियां, शमशेर सिंह की सात बकरियां तथा सुभाश चंद्र की तीन बकरियों को तेंदुए ने हमला करके मार डाला है जिससे इन गरीब किसानों का नकसान तो हुआ ही है, इससे अन्य लोग भी दहशत में हैं।
विज्ञापन


जिस तरह से तेंदुआ मवेशियों को शिकार बना रहा है, इससे आने वाले दिनों में और भी नुकसान हो सकता है। वहीं इस संबंध में अप्पर कांगड़ी पंचायत की अदालती कमेटी के चेयरमैन जिया लाल तथा पंच राम लाल ने प्रशासन से गुहार लगाई कि गाई उपनयास अंबखोड़ी में तेंदुए के आतंक से बचाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि तेंदुए के आतंक से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed