फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   leopard created disclosure in army regiment

सेना की रेजीमेंट में तेंदुआ से मचा हडकंप

Sun, 09 Nov 2014 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 09 Nov 2014 10:43 PM IST
विज्ञापन
leopard created disclosure in army regiment

सेना की सिग्नल रेजीमेंट में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक तेंदुआ रेजीमेंट में घुस आया। सेना के जवानों ने उसे पकड़ कर वन्य जीव विभाग को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब सात बजे रेजीमेंट की फेंसिंग में एक तेंदुआ देखा गया।

विज्ञापन


किसी सैन्य अधिकारी की पत्नी ने सबसे पहले तेंदुआ देखा। उसने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। अधिकारी ने सतर्कता दिखाते हुए जवानों की सहायता से तेंदुए को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच तेंदुआ ने भागने का प्रयास भी किया। भागने के प्रयास में तेंदुए के एक पांव में जख्म भी आ गए। जवानों ने तेंदुए को पकड़ कर वन्य जीव विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन


वन्य जीव विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुए के एक पैर में जख्म है। उसे जम्मू स्थित पशु अस्पताल भेजा जा रहा है। ठीक होने के बाद उसे मांडा वन्यजीव अभयारण्य में रखा जाएगा। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से जंगली जानवरों की उपस्थिति रिहायशी इलाकों में देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार जंगली जानवरों द्वारा रिहायशी इलाकों में लोगों पर हमले करने के मामले सामने आते रहते हैं। वन्यजीव विभाग इसे लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed