{"_id":"61e1c91b2e3ed2445c43ff4e","slug":"leopard-billawer-news-jmu2519073198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के डर से लोगों ने घर से निकलना किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के डर से लोगों ने घर से निकलना किया बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। पल्लन पंचायत के वार्ड दो मे तेंदुए की दस्तक से लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। पिछले कई दिनों से तेंदुआ वार्ड दो में दो शावकों के साथ दिखाई दे रहा है। अब तक कई आवारा कुत्तों को भी शिकार बना चुका है।
स्थानीय निवासी शिवदत्त शर्मा, हंसराज शर्मा, प्रेम सिंह, अमरीक सिंह, श्यामलाल और अन्य ने बताया कि वार्ड 2 में तेंदुआ पिछले कई दिनों से अपने दो शावकों के के साथ मोहल्ले के आसपास दिखाई दे रहा है। लोगों ने बताया कि लोहड़ी की रात को कई लोगों ने तेंदुए को मोहल्ले से गुजरते हुए देखा। इससे लोगों में डर का माहौल है।
लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार वन विभाग को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि शायद वन्यजीव विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार है, जिसके बाद कोई कदम उठाएगा। लोगों ने बताया कि वार्ड के पास जंगल में तेंदुए को गुर्राते सुना जा सकता है। लोगों ने वाणिज्य विभाग से मांग की है कि जल्द तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए।