फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leopard attacks on goats

Jammu News: तेंदुए ने किया 11 बकरियों का शिकार, क्षेत्र में दहशत

विज्ञापन
Leopard attacks on goats
गुडा सलाथिया क्षेत्र के लोग घरों में रहने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर/सांबा। जिले के गुडा सलाथिया क्षेत्र के गढ़ मंडी में शनिवार रात को वन क्षेत्र के पास स्थित एक शेड में तेंदुए ने हमला कर बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इससे क्षेत्र में दहशत है। लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मगर सिंह पुत्र दिवंगत बचन सिंह निवासी गढ़ मंडी की 8 बकरियों को तेंदुए ने मार डाला है। मगर सिंह ने बताया कि जब रविवार सुबह जब शेड में जाकर देखा तो 8 बकरियों के शव पड़े थे। जबकि, 3 बकरियां गायब थीं। माना जा रहा है कि गायब बकरियों को तेंदुआ उठा ले गया है। उनकी काफी खोज की गई, लेकिन अब तक उनका कुछ पता नहीं चला। शेड का नजारा देखकर वह डर गया और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया। मगर सिंह ने बताया कि पिछले साल भी उसकी एक बकरी को तेंदुए ने शिकार बनाया था। लेकिन, आज उसके सारे जानवर मारे गए हैं। वह एक लाख से ज्यादा की बकरियां थीं। उसने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

स्थानीय पंकज सलाथिया, समय सलाथिया, संदीप सलाथिया, रघुराज सलाथिया और शुमा सलाथिया का कहना है कि तेंदुए ने गांव के बेहद नजदीक आकर हमला किया है। अब गांव में डर का माहौल बन गया है। दो दिन पहले पुरमंडल क्षेत्र के पास तेंदुए के हमले में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उनके बाद से ही लोग डरे हुए थे। अब इस ताजा घटना ने लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है। लोग रात के समय घरों से निकलते ही नहीं। शाम होते ही घरों में कैद हो जाते हैं। वन्यजीव विभाग के अधिकारियों के अनुसार संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, और तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल बिछाया दिया है। विभाग को वन क्षेत्र से सटे गांवों में तेंदुए के लगातार आने की सूचना मिल रही हैं। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed