{"_id":"5863c5e54f1c1b445ceeb357","slug":"leh-temperature-is-minus-12-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी, माइनस 12.9 के साथ लेह सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में शीतलहर जारी, माइनस 12.9 के साथ लेह सबसे ठंडा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 28 Dec 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत शीतलहर से कांप रही है। कश्मीर संभाग और लद्दाख खित्ते में सभी इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। जम्मू में भी कड़ाके की ठंड जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में कश्मीर घाटी के पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो सकता है। माइनस 12.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ राज्य में लेह सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।
जम्मू के मैदानी इलाकों में शुष्क सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार तीन जनवरी, 2017 तक जम्मू में बारिश के आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं। कश्मीर के कई इलाकों में अगले 24 घंटों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
इससे पहले हुई बर्फबारी के बाद कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाओं ने जोर पकड़ा है। हालांकि दिन के समय पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है, लेकिन रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट आई है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 7.0
श्रीनगर माइनस 4.1
पहलगाम माइनस 4.2
गुलमर्ग माइनस 1.4