फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leh, Fire And Fury Corps, Gave Tribute, Martyrs

Jammu News: सेना ने 63वें रेजांग ला दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Leh, Fire And Fury Corps, Gave Tribute, Martyrs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। सेना ने 63वें रेजांग ला दिवस को मंगलवार को गौरव के साथ मनाया। इस दौरान 13 कुमाऊं रेजिमेंट के उन महान सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध की सबसे भीषण लड़ाइयों में से एक लड़ी थी।
फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल हितेश भल्ला के नेतृत्व में अधिकारियों और सैनिकों ने उन शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिनका रेजांग ला में बेजोड़ साहस सैन्य इतिहास में अंकित है। रेजांग ला की लड़ाई को सबसे वीरतापूर्ण अंतिम पड़ावों में से एक के रूप में याद किया जाता है जहां भारतीय सैनिकों ने संख्या में भारी कमी के बावजूद 18,000 फीट की ऊंचाई पर विषम परिस्थितियों में लड़ते हुए राष्ट्र की रक्षा में असाधारण वीरता का परिचय दिया।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल भल्ला ने कहा कि उनका बलिदान सैनिकों और नागरिकों की पीढ़ियों को समान रूप से प्रेरित करता रहेगा। इस वर्ष 14 से 18 नवंबर तक आयोजित इस समारोह में रेजांग ला योद्धाओं की भावना का सम्मान करने और स्थानीय समुदाय को शामिल करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। गतिविधियों में खेल प्रतियोगिताएं एक देशभक्ति संगीत संध्या और एक स्मारक दौड़ शामिल थी जिसमें सैनिकों, निवासियों और युवा एथलीटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह का समापन बलिदानी नायकों के परिवारों के साथ-साथ 1962 के युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों का समर्थन करने वाले लद्दाखी समुदाय के बुजुर्ग सदस्यों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम के साथ हुआ। त्रिशूल डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अरिंदम साहा ने चुशुल स्थित रेजांग ला युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और 13 कुमाऊं की चार्ली कंपनी के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed