फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Leh, Delegation of IAS Officer, Meet LG Ladak, Kavinder Gupta

Jammu News: मूसा कुंजांग को प्रशासनिक सचिव नियुक्त करने पर एलजी का आभार जताया

विज्ञापन
Leh, Delegation of IAS Officer, Meet LG Ladak, Kavinder Gupta
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। विभिन्न विभागों के प्रमुख जेकेएएस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने मूसा कुंजांग को लद्दाख प्रशासन में प्रशासनिक सचिव के पद पर पदोन्नत करने पर एलजी का आभार व्यक्त किया।

1999 बैच के वरिष्ठ जेकेएएस अधिकारी मूसा कुंजांग केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के आवास एवं शहरी विकास विभाग के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार उन्हें अब युवा सेवा एवं खेल विभाग के प्रशासनिक सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन


मूसा कुंजांग को उनके नए कार्यभार के लिए बधाई देते हुए उपराज्यपाल ने उनकी व्यावसायिकता, ईमानदारी और लद्दाख के प्रति दो दशकों से अधिक की समर्पित सेवा की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मूसा कुंजांग सार्वजनिक सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखेंगे और लद्दाख के लोगों के विकास, प्रगति और कल्याण में सार्थक योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed