{"_id":"6a359ac86ab60f61560b7d31","slug":"leh-call-for-ladakh-shutdown-on-june-23-in-protest-against-the-proposed-excise-policy-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh: प्रस्तावित आबकारी नीति के विरोध में 23 जून को लद्दाख बंद का आह्वान, जारी रहेंगी टैक्सी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh: प्रस्तावित आबकारी नीति के विरोध में 23 जून को लद्दाख बंद का आह्वान, जारी रहेंगी टैक्सी सेवाएं
Sat, 20 Jun 2026 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:09 AM IST
सार
लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष छेरिंग दोरजे लाकरूक के नेतृत्व में हितधारकों ने लद्दाख में अतिरिक्त शराब दुकानों (वाइन शॉप्स) को खोलने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए नई आबकारी नीति को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Istock
विस्तार
लद्दाख के विभिन्न हितधारक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित आबकारी नीति, भूमि संबंधी चिंताओं, परिवहन तथा पर्यटन से जुड़े मुद्दों के विरोध में 23 जून को शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
लद्दाख बौद्ध संघ के अध्यक्ष छेरिंग दोरजे लाकरूक के नेतृत्व में हितधारकों ने लद्दाख में अतिरिक्त शराब दुकानों (वाइन शॉप्स) को खोलने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए नई आबकारी नीति को वापस लेने की मांग की। इसके साथ ही एलपीडीडी योजना को पुनः शुरू किए जाने की संभावना तथा क्षेत्र में कथित धर्मांतरण गतिविधियों को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
हितधारकों ने घोषणा की कि बंद के दौरान सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जबकि रेस्तरां दोपहर तक बंद रखने के बाद पुनः खोले जा सकेंगे। पर्यटकों को असुविधा से बचाने के लिए टैक्सी सेवाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
आयोजकों के अनुसार सिंगे नामग्याल चौक से पोलो ग्राउंड तक एक विरोध रैली निकाली जाएगी, जहां विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि लद्दाख भर के धार्मिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक दलों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है।