फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Legislative Council election preparations started in jammu kashmir

अब विधान परिषद चुनाव के लिए गर्माएगी सियासत

Mon, 09 Feb 2015 10:05 PM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
Legislative Council election preparations started in jammu kashmir

राज्यसभा चुनाव के बाद अब सियासी दलों में विधान परिषद चुनाव के लिए सियासत गर्माने लगी है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अभी इस दिशा में कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है, लेकिन मार्च महीने में पंद्रह विधान परिषद सदस्यों के कार्यकाल की समाप्ति को देखते हुए सियासी दलों में व्यूह रचना का काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा चुनाव में भाजपा-पीडीपी के चक्रव्यूह को भेदकर राज्यसभा की सीट पर जीत हासिल करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद की जीत के बाद आगामी विधान परिषद चुनाव में भाजपा-पीडीपी कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं है। इसलिए पार्टी स्तर पर अभी से ही चर्चाओं का दौर जारी हो चुका है।
विज्ञापन

समाप्त हो रहा 15 परिषद सदस्यों का कार्यकाल

Legislative Council election preparations started in jammu kashmir

मार्च महीने में आठ नेकां, पांच कांग्रेस, पीडीपी और पैंथर्स के एक-एक सदस्य का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें चेयरमैन अमृत मल्होत्रा, सईद असगर अली, विजय बकाया, नोरबू गियालचन, बीआर कुंडल, बशीर अहमद माग्रे, शेख गुलाम कादिर परदेसी, जावेद अहमद राणा, शेख गुलाम रसूल, आगा सईद अहमद रिजवी अजय कुमार सडोत्रा, सईद मोहम्मद रफीक शाह, रविंद्र कुमार शर्मा, अजातशत्रु सिंह और खालिद नजीब सोहरावर्दी भी शामिल है।

पार्टी स्तर पर कयासों का दौर भी तेज है। माना जा रहा है राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद की मदद करने पर नेशनल कांफ्रेंस के सदस्यों का कांग्रेस एमएलसी चुनाव में समर्थन करेगी। भाजपा-पीडीपी लगभग बराबर की सीटों पर गठबंधन में चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed