{"_id":"7dec46fc60c49e6f9227ee46cf795f40","slug":"legislative-council-election-for-six-seat-today-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद की छह सीटों पर मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद की छह सीटों पर मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद की छह सीटों के लिए सोमवार दो मार्च को मतदान होगा। विधानसभा सचिवालय में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। सायं पांच बजे के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार पांच सीटों पर भाजपा और पीडीपी के उम्मीदवार निर्दलीय विधायकों की मदद से बाजी मार सकते है। जबकि एक सीट पर कांग्रेस के समर्थन से नेशनल कांफ्रेंस जीत हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग की चार सीटों से भाजपा के तीन उम्मीदवारों में विबोध गुप्ता, रोमेश अरोड़ा, चरणजीत सिंह खालसा चुनाव मैदान में है। जबकि पीडीपी से सुरेंद्र चौधरी और नेकां से सज्जाद अहमद किचलू मैदान में है।
विज्ञापन
जबकि कश्मीर संभाग की दो सीटों पर भाजपा के समर्थन से पीडीपी के दो उम्मीदवार खड़े हैं। इनमें जावेद मिर्चाल और सैफुद्दीन भट्ट शामिल हैं, जबकि कांग्रेस के समर्थन से नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार कैसर जमशेद लोन चुनाव लड़ रहे हैं।
जीत का यह है गणित
जम्मू संभाग की चार सीट : जीत के लिए एक उम्मीदवार को 18 वोट की दरकार
कश्मीर संभाग की दो सीट : जीत के लिए एक उम्मीदवार को 29 वोट की दरकार