फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Legends League Cricket 2023: Bhilwara Kings vs Southern Super Stars match held at jammu ma stadium

लीजेंड्स लीग क्रिकेट: जम्मू में आज साउदर्न सुपर स्टार को टक्कर देने उतरेंगे भीलवाड़ा किंग्स, रोमांच को तैयार

Wed, 29 Nov 2023 01:27 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 01:27 PM IST
सार

इरफान पठान की कप्तानी की भीलवाड़ा किंग्स हार की हैट्रिक से बचने तो पिछले मैच की विजेता साउदर्न सुपर स्टार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबला शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा।

विज्ञापन
Legends League Cricket 2023: Bhilwara Kings vs Southern Super Stars match held at jammu ma stadium
एमए स्टेडियम जम्मू के बाहर दर्शकों की लगी कतार - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू शहर के एमए स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इरफान पठान की कप्तानी की भीलवाड़ा किंग्स हार की हैट्रिक से बचने तो पिछले मैच की विजेता साउदर्न सुपर स्टार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबला शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। 

विज्ञापन


भीलवाड़ा किंग्स पहले मैच में जीत के बाद फॉर्म में उतरी, मगर लगातार दो बार हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब टीम के लिए मुकाबला अहम होगा। इरफान पठान जम्मू-कश्मीर में खेल को निखार चुके हैं। ऐसे में वह इन परिस्थितियों में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। दूसरी तरफ, लगातार दो हार के बाद जीत का स्वाद चखने वाली साउदर्न सुपर स्टार लय को बरकरार रखना चाहेगी। 
विज्ञापन


पिछले मैच में दो गेंद शेष रहते मैच जीत जीतने से टीम आत्मविश्वास से भरी है। मंगलवार को दोनों टीमों ने कुछ समय तक मैदान पर प्रैक्टिस कर तैयारियों को पुख्ता किया। लीग के प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों के दो-दो अंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शक साथ नहीं ले सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान

एमए स्टेडियम में दर्शकों को मोबाइल के अलावा अन्य किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पिछले मैच में काफी संख्या में आए दर्शकों से इलेक्ट्रॉनिक सामान और तंबाकू पदार्थ मिले थे। आयोजकों का कहना है कि दर्शकों को इस तरह के सामान के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

गोल्फ कोर्स में खिलाड़ियों ने बिताया समय

लीजेंड्स क्रिकेट लीग के लिए जम्मू आए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने गोल्फ कोर्स में समय बिताया। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन, बेन डंक, डेवोन स्मिथ, मार्टिन गुप्टिल, निखिल चोपड़ा, रस्टी थेरॉन सहित अन्य खिलाड़ियों ने तवी गोल्फ में गोल्फ खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed