{"_id":"5dfd0896953f55be0c2b5e69e62bebc8","slug":"lecturers-on-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिटेक्निक कालेजों के लेक्चरर भूख हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिटेक्निक कालेजों के लेक्चरर भूख हड़ताल पर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 09 Aug 2014 10:50 PM IST
विज्ञापन
पालिटेक्निक कालेजों के अस्थायी लेक्चरर आज भूख हड़ताल पर बैठ गए। लेक्चरर्स आफ आल जम्मू कश्मीर अकेडिमिक कालेज अरेंजमेंट एसेसिएशन के बैनर तले यह हड़ताल लाल चौक एरिया में प्रेस इनकलेव में शुरू हुई।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे लोगों का कहना था कि राज्य सरकार ने उनसे वादा किया था कि उन्हें स्थायी किया जाएगा, लेकिन आज तक इस संबंध में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे लोगों ने मांग कीकि राज्य सरकार उनको स्थायी करने के लिए तुरंत एक नीति निर्धारित करे ताकि उनके साथ न्याय हो सके।
एसोसिएशन के नुमाइंदों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं जाता वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।