फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   LBA President Election:

एलबीए अध्यक्ष चुनाव : पल्गा रिनपोछे अयोग्य करार, अब सिर्फ तीन दावेदार

विज्ञापन
LBA President Election:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन (एलबीए) के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच में शनिवार को पल्गा रिनपोछे को अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब उम्मीदवारों की संख्या तीन रह गई है। एक अन्य उम्मीदवार रिंचन नामग्याल ने एलबीए उपाध्यक्ष त्सेरिंग दोरजय लाक्रुक के समर्थन में नामांकन वापस लेने का विकल्प चुना। लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) के वरिष्ठ सदस्य त्सेरिंग दोरजे लाक्रुक ने अयोग्यता के आधार के रूप में रिनपोछे के रिकॉर्ड में विसंगतियों का हवाला दिया। उनके अनुसार, नामग्याल की वापसी का उद्देश्य एपेक्स बॉडी को मजबूत करना और लद्दाख के हितों की वकालत करना है। इससे पहले लाक्रुक ने भिक्षुओं को चुनाव लड़ने से रोकने वाले एलबीए संविधान के प्रावधान का हवाला देते हुए पालगा रिनपोछे के नामांकन पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने रिनपोछे की तिब्बती राष्ट्रीयता को अयोग्य कारक के रूप में भी बताया। बीते दिन दोरजे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन के अध्यक्ष चुनाव के लिए पुल्गा रिनपोछे द्वारा नामांकन पत्र भरने के संबंध में अपना विरोध जताया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन (एलबीए) के संविधान अनुसार कोई भी लामा इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ सकता। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि पलगा रिनपोछे मूल रूप से तिब्बती हैं और उनका लद्दाख से कोई संबंध नहीं है। आरोप लगाया कि रिनपोछे ने नामांकन दाखिल करने के लिए रिनपोछे के पद का दुरुपयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed