{"_id":"631d983f8a508048bf3b02fd","slug":"lawyers-will-return-to-work-from-monday-movement-continue-for-the-construction-of-multi-storey-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: सोमवार से काम पर लौटेंगे वकील, बहुमंजिला इमारत निर्माण के लिए जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: सोमवार से काम पर लौटेंगे वकील, बहुमंजिला इमारत निर्माण के लिए जारी रहेगा आंदोलन
Sun, 11 Sep 2022 01:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:41 PM IST
सार
बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष एमके भारद्वाज और यंग लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्य न्यायधीश से हुई वार्ता बारे जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसहम्मति से फैसला लिया गया कि अब वकील काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन
Jammu Advocates Protest (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू में वकील सोमवार से अदालतों में काम पर लौटेंगे। बहुमंजिला भवन निर्माण के लिए आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा प्रदर्शन एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा। यह बात जेएंडके उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एमके भारद्वाज ने जनरल हाउस की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायधीश पंकज मित्थल और अन्य जजों से मांगों के बारे में चर्चा हुई। अदालतों में पहले की तरह काम काज होगा।
विज्ञापन
इस दौरान कैट, डीआरटी, एएफटी, न्यायाधिकरणों, आयोगों, उपभोक्ता न्यायालयों और सभी राजस्व न्यायालयों के लिए बहुमंजिला भवन निर्माण के मुद्दे पर आंदोलन पर भी चर्चा की गई। बार एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष एमके भारद्वाज और यंग लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्य न्यायधीश से हुई वार्ता बारे जानकारी दी।
विज्ञापन
सर्वसहम्मति से फैसला लिया गया कि अब वकील काम पर लौटेंगे। अगर मांगे हल नहीं हुई तो फिर हड़ताल की जाएगी। हर हाल में मांग पूरी करवाई जाएगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहिंद्र पाल सिंह, सुरजीत सिंह अंडोत्रा, अदित्य शर्मा, सरदार अमनदीप सिंह, यसीर फारूक खान, करणजीत सिंह, नरेश कुमार और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन