{"_id":"5a0091c24f1c1bc8678b9a36","slug":"law-department-e-library-inaugurated-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून विभाग की ई-लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन, एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे हाईकोर्ट के फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून विभाग की ई-लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन, एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे हाईकोर्ट के फैसले
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अब्दुल हक ने नागरिक सचिवालय जम्मू में कानून विभाग के पुस्तकालय (ई-लाइब्रेरी) का उद्घाटन किया। अब अदालत के फैसले माउस के एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे। कानून मंत्री ने कहा कि पुस्तकालय के नवीनीकरण से कानून अधिकारी और अन्य अधिकारी उच्च न्यायालयों और सुप्रीम कोर्ट सहित देश की किसी भी अदालत के नए फैसले की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
ई-बुक्स और ई-रिसोर्सिंस की उपलब्धता से सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के सबसे नये फैसले पढ़ने में सहायता मिलेगी। कानून मंत्री ने कहा कि ई-लाईब्रेरी से अदालत के फैसले बटन के एक क्लिक पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने पुस्तकालय के स्तर को बढ़ाने और नवीनीकरण के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया। कानून सचिव अब्दुल मजीद भटट, अतिरिक्त कानून सचिव अचल सेठी और कानून विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मंत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन