फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Law and order reviewed in Ramban

आईजी ने कानून व्यवस्था पर की चर्चा

विज्ञापन
Law and order reviewed in Ramban
Law and order reviewed in Ramban
रामबन। आईजीपी जम्मू मुकेश सिंह ने मंगलवार को रामबन जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन में इको पार्क का उद्घाटन किया। उससे पहले जिले के सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें जले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

सबसे पहले पुलिस लाइन पहुंचने पर पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया गया। इस मौके पर एसएसपी अनीता शर्मा, एडिशनल एसपी संजय परिहार के अलावा डीएसपी हेड क्वार्टर मो. असगर मलिक, बनिहाल व गूल के डीएसपी व सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे। उसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और नश तस्करों पर सख्ती करने के निर्देश दिए। आईजी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को आपराधिक मामलों की जांच में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद आईजी ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन किया। उसके बाद उन्होंने पुलिस जवानों के लिए दरबार का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को सुना। दरबार के बाद आईजी सेना के डेल्टा फोर्स मुख्यालय का दौरा किया और वहां पर जीओसी और कोर कमांडर से बातचीत की और जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed