फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lathicharge on ration dealers at kathua

कठुआ: राशन मांगा तो महिला पर बरसाईं लाठियां

Sat, 14 Mar 2015 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 14 Mar 2015 11:24 AM IST
विज्ञापन
lathicharge on ration dealers at kathua

सुबह से राशन की कतार में खड़े लोगों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। अंबेडकर पुल के पास लगभग एक घंटे तक सड़क पर हंगामा करते हुए लोगों ने राशन डीलर पर रसूखदार लोगों को राशन बांटने का आरोप लगाया। इसी बीच माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब एक प्रदर्शनकारी महिला पर पुलिस ने लाठियां भांज दी। घायल महिला के समर्थन में आए अन्य लोगों ने शहीदी चौक पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे विभाग के सहायक निदेशक टीपी सिंह ने लोगों को समझाकर मामला शांत करवाया। शुक्रवार को वार्ड नौ और ग्यारह के लोग सुबह से ही राशन के लिए कतार लगाए खड़े थे। इसी बीच राशन वितरण में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए लोगों ने सड़क मार्ग जाम कर दिया। विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने राशन वितरण में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों में शामिल महिला रानी देवी ने बताया कि लोग सुबह से कतार लगाकर राशन लेने के इंतजार में हैं, लेकिन डीलर द्वारा कुछ लोगों को बिना रोक-टोक पहले राशन दे दिया जा रहा है, जबकि गरीब लोग जो सुबह से कतार में खड़े हैं। उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जरूरतमंद लोगों के लिए राशन है नहीं और रसूखदार लोगों को गरीबों का हक भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, पहले भी रसूखदार लोगों को राशन देने के बाद डीलर राशन खत्म होने की बात करता है। प्रदर्शन चल ही रहा था कि पुलिस ने मार्ग खुलवाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस बीच बल प्रयोग भी किया गया, जिसमें एक महिला लाठी की चपेट में आकर घायल हो गई। इसके बाद कांग्रेस नेता नरेश शर्मा और नेशनल कांफ्रेंस नेता किशोर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए।

मामले को बिगड़ता देख उपभोक्ता मामले एवं जनवितरण विभाग के सहायक निदेशक टीपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर राशन वितरण में किसी तरह की धांधली बर्दाश्त न करने का आश्वासन दिया। अधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों ने मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।

बेहोश हो गया था डीलर
सरकारी राशन की दुकान को अचानक बंद करने के पीछे विभाग ने राशन डीलर का बेहोश होना मुख्य कारण बताया है। अत्यधिक लोगों की भीड़ के बीच राशन डीलर बेहोश हो गया, जिसकी वजह से राशन की दुकान को बंद करना पड़ा।


विभाग के सहायक निदेशक टीपी सिंह ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि राशन डीलर चार अलग-अलग राशन डिपो का कार्यभार संभाल रहा है। शुक्रवार को ज्यादा संख्या में लोग जमा हो गए, जिसकी वजह से राशन डीलर बेहोश हो गया। उसे उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed