फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lathicharge on employees in srinagar

सचिवालय पहुंचे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज, पांच घायल

Thu, 21 Aug 2014 05:13 PM IST
सतपाल चौधरी/अमर उजाला, जम्मू
सतपाल चौधरी/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 21 Aug 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
lathicharge on employees in srinagar

सरकारी नौकरियों में स्थायी होने की मांग करते हुए सचिवालय की ओर बढ़ रहे सरकारी कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में पांच कर्मचारी घायल हो गए जबकि 100 को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


घायल में से कुछ युनियन नेता भी है जिनको श्रीनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कर्मचारियों ने 27 अगस्त को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की धमकी सरकार की दी है।
विज्ञापन


अपनी मांगों के समर्थन में सचिवालय का घेराव करने के लिए उसके मुख्यद्वार पर पहुंचे कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस को आज दोपहर भारी बलप्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्ध सैनिक बलों के दल ने आगे जाने से रोका

lathicharge on employees in srinagar
जहांगीर चौंक से शुरू हुआ जलूस जैसे ही सचिवालय के करीब पहुंचा वहां पहले से मौजूद पुलिस तथा अर्ध सैनिक बलों के दल ने उनको आगे जाने से रोक दिया।

नारेबाजी करते हुए जैसे ही उन्होंने आगे बढ़ने का प्रयास किया। उन पर पानी को बौछारें फेंकी गई। जब वो नहीं माने तो पुलिस ने उनको भगाने के लिए लाठीचार्ज किया जिसमें कई लोग घायल हो गए।

इस प्रदर्शन में पांच कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी मिली है जिनमें एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में जेएण्डके लेफ्ट आउट डेली रेटड वर्कस ऐसोसियशन के चेयरमैन मीर तारिक पंपोरी भी शामिल हैं।

100 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

lathicharge on employees in srinagar
उन्होंने बताया कि कुल पांच कर्मचारियों को चोटें लगने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके अनुसार 100 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है।

उन्होंने कहा कि इन प्रदर्शनों के दौरान लोगों को पर्चियां बांटी जाएगी जिसमें अगामी विधानसभा चुनावों में किसी भी दल को वोट ना डालने की अपील होगी। उन्होंने वर्तमान उमर सरकार पर कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी करने का अरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed