फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latest update on jammu kashmir premier league t20

गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाए

Fri, 27 Feb 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 27 Feb 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
latest update on jammu kashmir premier league t20

जम्मू-कश्मीर प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में गेंदबाज बल्लेबाजों पर हावी रहे। पहले मैच में सिद्धांत क्रिकेट अकादमी का मुकाबला कृष्णा क्रिकेट क्लब के मध्य हुआ। मैच में सिद्धांत क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज पवित ईशर ने चार ओवर में मात्र दस रन देकर तीन विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम रोल निभाया।

विज्ञापन


पवित की घातक गेंदबाजी से कृष्णा क्लब की टीम बीस ओवर भी नहीं खेल पाई। पूरी टीम 17.4 ओवर में ही 72 रन बनाकर आल आउट हो गई। 73 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धांत क्रिकेट अकादमी की टीम ने मात्र तीन विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दूसरा मैच सीसीसी और एनसीसी की टीमों के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीसीसी की पूरी टीम 16वें ओवर में ही 81 रन बनाकर आल आउट हो गई। एनसीसी के गेंदबाज विजय डोगरा ने पांच विकेट हासिल कर सीसीसी टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। सुमित और दीपक मन्हास ने दो दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीत के लिए जरूरी 82 रन के लक्ष्य को एनसीसी की टीम ने आशु और प्रणव के 29-29 रन की बदौलत 13.3 ओवर में ही हासिल कर मुकाबला जीत लिया। दोनों मुकाबलों में गेंदबाज ही मैन आफ द मैच घोषित किए गए। पहले मुकाबले में पवित और दूसरे मुकाबले में पांच विकेट हासिल करने वाले विजय डोगरा मैच आफ द मैच रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed