फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   latest news about epidemic in jammu kashmir

कश्मीर में महामारी के संबंध में आई ये खबर

Mon, 29 Sep 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 29 Sep 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
latest news about epidemic in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा है कि राज्य के किसी भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से अभी तक महामारी की कोई खबर नहीं आई है। राज्य के मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे ने कहा कि राज्य से अभी तक ऐसी कोई सूचना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए सात लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया है। दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए खास हिदायत दी जा रही हैं।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने 13 लाख बच्चों का टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया है। मुख्य सचिव ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सफाई को लेकर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। श्रीनगर नगर निगम जो सामान्य तौर पर तीन सौ टन कचरा साफ करता है, अब हर रोज पंद्रह सौ टन के करीब कचरा साफ कर रहा है। खांडे ने कहा कि निगम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दो हफ्तों में 1500 मवेशियों के शव हटाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंद्रह से बीस मवेशियों के शव रोज हटाए जा रहे हैं। इसके लिये रोबोटिक जेसीबी का सहारा लिया जा रहा है। एसएमसी के आयुक्त जीएन कसाबा ने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों से निगम ने अभी तक 18 हजार टन कचरा साफ किया है। अच्छन ईदगाह के पास की डंपिंग साइट में चार सौ ट्रक कचरा डंप किया जा चुका है। निगम ने अपने कर्मचारियों का भी टीकाकरण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed