{"_id":"5b535ffe4f1c1b4d748b63ba","slug":"last-two-years-amarnath-yatra-pilgrim-record-going-to-break-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: अमरनाथ यात्रा में टूटने जा रहा दो साल का यह रिकार्ड, यात्रा जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अमरनाथ यात्रा में टूटने जा रहा दो साल का यह रिकार्ड, यात्रा जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा में दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा पिछले दो साल का रिकार्ड तोड़ने के करीब है। अगले कुछ दिन में यह आंकड़ा ढाई लाख से पार हो जाएगा। वर्ष 2017 में 2.26 लाख यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दी थी। शनिवार को 5667 यात्रियों ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। इससे यात्रियों की संख्या 230007 तक पहुंच गई है। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम बेस कैंप से पैदल और हवाई मार्ग चापर सेवा से यात्रा जारी है।
बालटाल ट्रैक से पवित्र गुफा के लिए पैदल यात्रा में 1573 पुरुष और 293 महिला श्रद्धालु रवाना हुए। इसी तरह आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से कड़ी सुरक्षा के बीच 49 छोटे बड़े वाहनों में 1632 यात्रियों का जत्था गया। इसमें 1154 पुरुष, 428 महिलाएं और 50 साधु शामिल रहे।
अभी तक 24 दिन की अमरनाथ यात्रा हो चुकी है, जबकि श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) पर 26 अगस्त 2018 को इसकी समाप्ति होगी, जिससे यात्रा में एक माह अभी बाकी है। इससे उम्मीद है कि यात्रा तीन लाख या उससे अधिक जाएगी। देशभर से बम बम भोले के जयघोष के साथ हजारों शिव भक्त यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं।

बीते 9 साल में यह हैं आकड़ें
Amarnath
वर्ष श्रद्धालु (लाख) यात्रा अवधि
2009 3.81 60 (दिन)
2010 4.55 55
2011 6.36 (रिकार्ड) 45
2012 6.20 39
2013 3.53 55
2014 3.72 44
2015 3.52 59
2016 2.20 48
2017 2.60 40
2009 3.81 60 (दिन)
2010 4.55 55
2011 6.36 (रिकार्ड) 45
2012 6.20 39
2013 3.53 55
2014 3.72 44
2015 3.52 59
2016 2.20 48
2017 2.60 40