फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   last poll ferry to decide fate of jammu kashmir

20 सीटें करेंगी रियासत के भविष्य का फैसला

Fri, 19 Dec 2014 10:56 AM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
 last poll ferry to decide fate of jammu kashmir

अंतिम चरण के चुनाव की 20  सीटें सरकार के स्वरूप का फैसला करेंगी। विधानसभा चुनाव के इसी चरण पर कांग्रेस और भाजपा की उम्मीदें टिकीं हैं। जम्मू, कठुआ और राजोरी जिले की इन सीटों पर नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी का प्रभाव कुछ खास इलाकों तक ही सीमित रहा है।

विज्ञापन


इन बीस सीटों पर ही भाजपा के मिशन 44 प्लस का भी भविष्य टिका है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चरण के लिए क्षेत्रीय भेदभाव का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। कांग्रेस उपाध्यक्ष के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी इन सीटों में ताकत झोंकी।
विज्ञापन


नेकां की ओर से मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीडीपी के मुफ्ती मोहम्मद भी पूरा जोर लगा चुके हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को बीस में 11 सीटें मिलीं थीं। बाद में बिश्नाह के विधायक अश्विनी शर्मा भी भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा 12 सीटों पर काबिज हो गईं। हालांकि इससे पहले की सियासी कथा भाजपा के लिए सुखद नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी न पड़े भाजपा में बगावत

 last poll ferry to decide fate of jammu kashmir

विधान परिषद के चुनाव में क्रास वोटिंग के आरोप में भाजपा ने अपने सात विधायकों को निलंबित कर दिया था। चुनाव से ऐन पहले इन विधायकों की पार्टी में बिना शर्त्त वापसी हुई लेकिन आलोचना के कारण उन्हें टिकट नहीं दिए गए। यह फैसला कुछ क्षेत्रों में बगावत का कारण भी बना।

भाजपा विधायक जगदीश सपोलिया टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल होकर बसोहली में भाजपा के लिए चुनौती बने हैं। बनी से लालचंद बागी होकर निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं। भाजपा ने नए चेहरों पर दांव आजमाया है। विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया का टिकट काटकर जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र से राजेश गुप्ता को टिकट दिया गया।

इसी तरह रायपुर दोमाना से भारत भूषण का टिकट काटकर बालि भगत को, आरएसपुरा में गारू राम का टिकट काटकर गगन भगत को मैदान में उतारा। जम्मू वेस्ट सीट पहले चमनलाल गुप्ता के कब्जे में थी। यहां से अब सत शर्मा उम्मीदवार हैं। गांधीनगर सीट पर भी इस बार भाजपा ने उम्मीदवार बदला है। पिछली बार निर्मल सिंह थे और अब कवीन्द्र गुप्ता हैं।

आमने-सामने होंगे कई दिग्गज

 last poll ferry to decide fate of jammu kashmir

इस चरण में छंब सीट पर उपमुख्यमंत्री तारचंद को भाजपा के किशनलाल से कड़ी चुनौती मिल रही है। इसी तरह अखनूर में पीएचई मंत्री शाम लाल शर्मा के मुकाबले में भाजपा के राजीव शर्मा मैदान में हैं। गांधीनगर में आवास मंत्री रमन भल्ला को भाजपा से चुनौती मिल रही है।

बिलावर में सहकारिता राज्य मंत्री मनोहर लाल शर्मा और मढ़ में योजना मंत्री अजय सडोत्रा को भी भाजपा से ही चुनौती है। नगरौटा में नेकां के संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र राणा को सांसद जुगल किशोर शर्मा के भाई नंद किशोर शर्मा के मुकाबले मेहनत करनी पड़ रही है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री आरएस चिब को सुचेतगढ़ में और आरएसपुरा में सुमन भगत भी भाजपा से ही भिड़ रहीं हैं। आरएसपुरा में एक और पूर्व मंत्री बीआर कुंडल निर्दलीय के रूप में मैदान में हैं।

कश्मीर की 46 जम्मू संभाग की 17 और लद्दाख की चार सीटों पर मतदान हो चुका है। इसलिए सभी सियासी दलों की किस्मत अब बीस सीटों पर ही टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed