फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Last farewell given to sacrifice Mukesh Singh

Jammu News: बलिदान मुकेश सिंह को दी अंतिम विदाई

Thu, 13 Feb 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 13 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Last farewell given to sacrifice Mukesh Singh
बलिदानी मुकेश का शव परमंडल पहुंचते ही उमड़ा हुजूम। संवाद - फोटो : samba
मुकेश के पिता बोले- बेटे ने कहा था देव स्थान पर धूमधाम के साथ यज्ञ करें, नये मकान में ही शादी का था कार्यक्रम
विज्ञापन

परमंडल/सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के कामीला गांव के वीर सपूत मुकेश सिंह की शहादत से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। उनके अंतिम संस्कार में हजारों लोग शामिल हुए और उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
जैसे ही तिरंगे में लिपटा मुकेश का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। माता पोली देवी बेसुध हो गईं, वहीं पिता सिकतर सिंह अपने बेटे की शहादत पर गर्व महसूस करते हुए भी अंदर से टूट चुके थे।
विज्ञापन

सेना के वाहन के आगे स्थानीय युवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘मुकेश अमर रहे’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ था और लोग घरों की छतों से मुकेश के अंतिम दर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहादत से ठीक पहले किया था पिता से आखिरी वादा
मुकेश के पिता सिकतर सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले मुकेश का फोन आया था। घर में एक देव स्थान पर यज्ञ और भंडारे की बात हुई थी। मुकेश ने कहा था कि ‘भंडारा धूमधाम से करना’। इसके अलावा अपनी शादी की चर्चा भी की थी। वह नया मकान बना रहा था और वहीं शादी करने की योजना थी। लेकिन यज्ञ के भंडारे की शाम को ही उन्हें बेटे के घायल होने की खबर मिली, और रात को शहादत की सूचना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।
शादी की खरीदारी कर चुके थे मुकेश और उनके दोस्त
मुकेश के सहपाठी महेश ने बताया कि जब मुकेश छुट्टी पर आया था, तब उन्होंने साथ में जम्मू से शादी का सामान खरीदा था।मुकेश ने कहा था कि ‘शादी के नजदीक छुट्टी नहीं मिलेगी, इसलिए अभी ही खरीदारी कर लेते हैं’। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
सेना के जवानों ने गौरवपूर्ण सलामी दी और बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, डीडीसी अवतार सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed