{"_id":"69f8fdaf88df3fba8e3afa42a7b61fd7","slug":"last-day-to-submit-property-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज ब्योरा नहीं दिया तो आएगी शामत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज ब्योरा नहीं दिया तो आएगी शामत
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विभागों में तैनात अफसरों के पास अपनी संपत्ति रिटर्न भरने का वीरवार को अंतिम मौका है। जनरल प्रशासनिक विभाग के सचिव ने वर्ष 2014 के लिए वार्षिक संपत्ति रिटर्न ने भरने वाले 270 आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और केएएस के अफसरों की जानकारी राज्यपाल एनएन वोहरा को दी थी।
विज्ञापन
जबकि इन्हें 31 जनवरी 2015 तक रिटर्न जमा करवानी थी। राज्यपाल द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेने के बाद तमाम प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए गए थे कि अफसरों की रिटर्न हर हाल में 12 फरवरी तक जमा करवाई जाए। रिटर्न जमा न करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाए।
विज्ञापन
उधर, वार्षिक संपत्ति रिटर्न और वार्षिक प्रदर्शन रिपोर्ट जमा करने के संबंध में मुख्य सचिव मोहम्मद इकबाल खांडे ने भी तमाम विभागों के सचिवों को गंभीरता से काम करने को कहा है।
विज्ञापन