{"_id":"d4a57dd5fe34ec558c8e5032aaa647ae","slug":"lashkar-terrorist-nabbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लश्कर आतंकी दबोचा, दो ठिकानों से हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लश्कर आतंकी दबोचा, दो ठिकानों से हथियार बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 30 Sep 2014 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा बलों ने सोमवार को बारामुला जिले के सोपोर इलाके से एक लश्कर आतंकी को धर दबोचा। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक दबोचा गया लश्कर आतंकी एक बार आतंकी संगठन से नाता तोड़ चुका था। हाल ही में उसने फिर से लश्कर का दामन थामा था। आतंकी की पहचान मोहम्मद शफी डार उर्फ उकाशा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उकाशा लश्कर कमांडर अब्दुल्ला यूनी का करीबी है। पकड़े गए लश्कर आतंकी से एक एके राइफल भी बरामद की गई है। इसके अलावा सुरक्षा बलों ने सोमवार को कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में एक पुख्ता सूचना के आधार पर सर्च आपरेशन चलाकर दो आतंकी ठिकाने नष्ट किए और वहां से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को आतंकी ठिकानों से 10 राकेट ग्रेनेड, तीन चार निर्मित ग्रेनेड, 89 एके राउंड, दो डिस्पोजेबल राकेट लांचर, तीन चीन निर्मित पिस्टल, दो चीन निर्मित पिस्टल मैग्जीन, तीन एके मैग्जीन और 30 पिस्टल राउंड तथा कुछ खाने-पीने का सामान बरामद किया। सैन्य प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
एजेंसी