फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar terrorist module busted in Handwara and Sopore in jammu kashmir

खुलासाः पाकिस्तान से हथियार मंगाकर युवाओं को दिया जाता था प्रशिक्षण, सुरक्षाबलों ने किया पर्दाफाश

Sat, 04 Apr 2020 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
Lashkar terrorist module busted in Handwara and Sopore in jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : बासित जरगर

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुला में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने शुक्रवार को लश्कर के बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। हंदवारा और सोपोर में अलग-अलग ऑपरेशन में चार आंतकी और उनके पांच समर्थक गिरफ्तार किए। इनके कब्जे से भारी मात्रा हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है।

विज्ञापन


आतंकियों से हुई पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है। ये आतंकी पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर स्थानीय युवाओं को बहला-फुसलाकर आतंक की राहत पर धकेलते थे। कुछ युवाओं को आतंकी भी बना चुके हैं। ये मॉड्यूल पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर स्थानीय युवाओं को ट्रेनिंग देकर आतंकी बनाता था।
विज्ञापन


हंदवारा के एसपी डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती ने बताया कि उन्होंने पहले खुफिया सूचना के आधार पर तीन हार्डकोर आतंकी समर्थकों को पकड़ा। उनसे पूछताछ में पता चला कि वे चार युवाओं को आतंकी बना चुके हैं। शुक्रवार तड़के तीनों की निशानदेही पर चौगुल इलाके में बड़ा ऑपेरशन लांच किया और उन चारों आतंकियों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक इनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। ये सभी लश्कर से संबंध रखते हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। हंदवारा में पुलिस, सेना की 21 व 30 राष्ट्रीय राइफल्स और 92 बटालियन सीआरपीएफ ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।
 
वहीं बारामुला जिले के सोपोर में भी एक सूचना के आधार पर सिदीक कॉलोनी के पास लगाए गए नाके पर सुरक्षाबलों ने लश्कर के 2 हार्डकोर आतंकी समर्थकों को पकड़ा है। यह ऑपरेशन स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सेना की 22 आरआर और 179 सीआरपीएफ  द्वारा लांच किया गया था। पकड़े गए आतंकी समर्थकों से हथियार भी बरामद किए गए। माना जा रहा है कि ये लोग हथियार आतंकियों तक पहुंचा रहे थे। इन पर भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इनसे पूछताछ जारी है।

गौरतलब है कि इस साल अब तक 70 से ज्यादा आतंकी समर्थकों को पकड़ा जा चुका है। इसके अलावा 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। 28 आतंकी कमांडरों को भी मार गिराया गया है।

 

हंदवारा में पकड़े गए आतंकी और उनके समर्थक

1.        परवेज अहमद चोपान पुत्र अब्दुल रशीद चोपान निवासी शतपुरा लंगेट (आतंकी)
2.         मुदसिर अहमद पंडित पुत्र अब्दुल रेहमान निवासी ईदगाह मोहल्ला लंगेट (आतंकी)
3.        मोहम्मद रफी शेख पुत्र मोहम्मद एहसान शेख निवासी ईदगाह मोहल्ला लंगेट (आतंकी)
4.         बुरहान मुश्ताक़ वानी पुत्र मुश्ताक़ अहमद निवासी तुलवारी लंगेट (आतंकी)
5.         आज़ाद अहमद भात पुत्र अब्दुल रज्जाक निवासी शालपुरा लंगेट (आतंकी समर्थक)
6.         अलताफ़  बाबा पुत्र सलीम दीन निवासी रफियाबाद बाबागुंड  (आतंकी समर्थक)
7.         इरशाद अहमद निवासी सिलीकूट उड़ी (आतंकी समर्थक)

हंदवारा में बरामद हथियार
1.        एके-47 - 3
2.        एके-47 मैगजीन- 8
3.        एके राउंड - 332
4.        हैंड ग्रेनेड -12
5.         पिस्टल- 3
6.         पिस्टल मैगजीन - 6
7.         पिस्टल राउंड -24
8.        लश्कर आतंकी संगठन का लेटर पैड

 

सोपोर से पकड़े गए आतंकी समर्थक

1.       वसीम अहमद गोजरी पुत्र गुलाम मोहिउदीन निवासी नूरबाग सोपोर
2.        जुनैद रशीद पुत्र अब्दुल रशीद निवासी नूरबाग सोपोर

सोपोर में बरामद हथियार
1.        पिस्टल - 1
2.         पिस्टल मैगजीन - 2
3.         पिस्टल राउंड -5
4.         यूबीजीएल लांचर - 1
5.         यूबीजीएल ग्रेनेड - 2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed