फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar terrorist arrested from Jammu, police is interrogating

जम्मू दहलाने की साजिश नाकाम: लश्कर आतंकी गिरफ्तार, ग्रेनेड हमले का सौंपा गया था टास्क, बांदीपोरा में भी दहशतगर्द दबोचा गया

Wed, 23 Feb 2022 12:27 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 12:27 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया खुफिया सूचना के आधार पर नरवाल इलाके से दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा गांव निवासी शाकिर अहमद नायकू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। बांदीपोरा में पकड़े गए लश्कर के दहशतगर्द से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Lashkar terrorist arrested from Jammu, police is interrogating
घाटी में तैनात जवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू को दहलाने की साजिश के तहत पहुंचे लश्कर-ए-ताइबा के एक आतंकी को चीनी हैंड ग्रेनेड के साथ शहर के नरवाल इलाके से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही ग्रेनेड हमले की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ में जुटी हुई हैं। वहीं, बांदीपोरा में भी लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर नरवाल इलाके से दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरपोरा गांव निवासी शाकिर अहमद नायकू को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान उसके पास से हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली

तलाशी के दौरान उसके पास से हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। पूछताछ में उसने बताया कि वह लश्कर के लिए काम करता है। उसे शहर में ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसके खिलाफ अनैतिक गतिविधि निवारण अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि लश्कर के इस आतंकी को भीड़भाड़ वाले इलाके और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 
विज्ञापन

पुलिस का कई ठिकानों पर छापा, कुछ और गिरफ्तारियां संभव

पूछताछ में लश्कर आतंकी से मिली जानकारी के आधार पर कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग इलाकों में छापे मार रही हैं। उससे कई और खुलासे हो सकते हैं। आतंकी का नरवाल इलाके में मौजूद होना कुछ और लोगों की संलिप्तता की ओर भी इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में बैठे लश्कर हैंडलर के इशारे पर कर रहा था काम

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के आलूसा इलाके से पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को जिले के आलूसा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद आलूसा में एक संयुक्त नाका लगाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को आते देखा। जवानों ने रुकने का इशारा किया तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया।

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद

पूछताछ में उसने अपनी पहचान इलाहीपोरा आलूसा बांदीपोरा निवासी दानिश अहमद शाह उर्फ हारिस के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल और एक ग्रेनेड बरामद किया गया। पूछताछ में दानिश ने खुलासा किया कि वह लश्कर के हैंडलर समामा उर्फ अली और पाकिस्तान में बैठे हिलाल मलिक के इशारे पर काम कर रहा था। पकड़े गए हथियार और विस्फोटक लश्कर के माध्यम से उसे उपलब्ध कराए गए थे। 

हथियारों के प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान जाने की कर रहा था तैयारी

दानिश ने बताया कि मारे गए लश्कर के आतंकी आशिक वार ने उसे हाइब्रिड आतंकी के तौर पर भर्ती किया था और 2019 में आशिक की मौत के बाद आतंकी फैयाज वार उसे निर्देश देता था। पूछताछ में यह भी पता चला कि वह विशेष हथियारों के प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए दस्तावेज तैयार कर रहा था। अधिकारी के मुताबिक बांदीपोरा में हाल के हमलों में सहायता करने में भी दानिश के शामिल होने का संदेह है। इसकी जांच भी जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed