{"_id":"5879e74c4f1c1b222aba85e4","slug":"lashkar-militants-were-in-the-attack-on-gref-camp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: लश्कर के आतंकियों ने किया था ग्रेफ कैंप पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: लश्कर के आतंकियों ने किया था ग्रेफ कैंप पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 14 Jan 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
हमला करने वाले आतंकी लश्कर के
- फोटो : demo pic
लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने पलांवाला में ग्रेफ की इकाई पर हुए हमले को खुद से जोड़कर इस बात का प्रमाण दिया है कि हमला करने वाले आतंकी लश्कर के थे।
विज्ञापन
हाफिज ने बयान दिया है कि हमला उनका सर्जिकल स्ट्राइक था। हाफिज ने सर्जिकल स्ट्राइक की बात कहकर यह संकेत दिया है कि गणतंत्र दिवस तक सुरक्षा बलों की चुनौतियां कम नहीं।
विज्ञापन
सेना और बीएसएफ को जहां सरहद पर घुसपैठ को रोकना चुनौती होगा तो दूसरी तरफ पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को अंतरिम सुरक्षा को मजबूत करना चुनौती होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सीमा पर आतंकियों की मौजूदगी का एलर्ट
सीमा पर आतंकियों की मौजूदगी का एलर्ट
- फोटो : DEMO PIC
खुफिया एजेंसियों की तरफ से पहले ही कहा गया है कि बड़ी तादाद में बार्डर पर आतंकी घात लगाकर बैठे हुए हैं जो घुसपैठ कर सैन्य प्रतिष्ठानों, रेल सेवा आदि को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर रणनीति जरूर बताई है, लेकिन शहर के कई संदिग्ध इलाके हैं, जहां कुछ देश विरोधी तत्वों के पनाह लेने की आशंका है। इन इलाकों में पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया है।
गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस ने सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर रणनीति जरूर बताई है, लेकिन शहर के कई संदिग्ध इलाके हैं, जहां कुछ देश विरोधी तत्वों के पनाह लेने की आशंका है। इन इलाकों में पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया है।