आठ जवानों की हत्या करने वाला लश्कर कमांडर ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना और पुलिस ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में दस लाख के इनामी लश्कर कमांडर इरशाद को मार गिराया। मारा गया लश्कर कमांडर 2001 से सक्रिय था।
जून 2013 में हैदरपोरा में आठ सेना के जवानों की हत्या करने के मामले में वो वांछित था और उस पर पुलिस द्वारा 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक मारा गया लश्कर कमांडर कई अन्य आतंकी वारदातों और सेना तथा पुलिस पर हुए हमलों में भी शामिल था। उसे ए प्लस श्रेणी का आतंकी घोषित किया गया था।
लश्कर कमांडर पुलवामा जिले का रहने वाला
सेना और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को जिला पुलवामा के काकपोरा इलाके के बेगम बाग गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
इस पर सेना और पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ को आपरेशन शुरू किया। घेराबंदी होते देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर इरशाद को जवानों ने मार गिराया। मारा गया लश्कर कमांडर पुलवामा जिले का ही रहने वाला था।