फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar militant involved in pulwama bank robbery

पुलवामा बैंक लूट में लश्कर का हाथ, CCTV फुटेज से आतंकियों की शिनाख्त

Fri, 16 Dec 2016 11:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 16 Dec 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
lashkar militant involved in pulwama bank robbery
बैंक लूटने वाले लश्कर आतंकी - फोटो : Amar Ujala
पुलवामा में वीरवार को हुई बैंक लूट के मामले में जम्मू कश्मीर पुलिस के हाथ अहम सबूत लगे हैं। पुलिस द्वारा बैंक की सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद बैंक लूट में शामिल आतंकियों की शिनाख्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि पैसों की कमी के चलते आतंकी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी पुलवामा रईस मोहम्मद डार ने बताया कि आतंकियों को अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैसे की आवश्यकता रहती है। जबसे नोटबंदी हुई है, तबसे उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं जिसके चलते वे बैंक लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले जिले के आरिहाल में हुई बैंक लूट की घटना की छानबीन के दौरान चश्मदीदों द्वारा लश्कर के विदेशी मूल के आतंकी अबू आली की शिनाख्त की थी। अब जो रतनीपुरा बैंक लूट का मामला है, उसकी सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बात यह बात साफ हो गई है कि इस बैंक लूट को अबू आली, अबू इस्माइल और आरिफ डार द्वारा अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आरिफ जिले का स्थानीय आतंकी है और यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि इन्होंने किसी ओजीडब्ल्यू की भी सहायता ली होगी। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद पुलवामा में तीन, जबकि घाटी में कुल 5 बैंक लूट की घटनाओं को आतंकी अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed