फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lashkar e taiba terror module busted in Budgam five terror associates arrested in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, आतंकियों के पांच मददगार गिरफ्तार

Thu, 25 Jun 2020 08:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Jun 2020 08:45 AM IST
विज्ञापन
lashkar e taiba terror module busted in Budgam five terror associates arrested in jammu kashmir
भारतीय सेना - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने लश्कर के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जिसमें आतंकियों के पांच मददगार गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से गोलाबारूद और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आतंकियों के इन मददगारों की गिरफ्तारी के बाद कई अहम खुलासे होने की भी संभावना है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि नरबल इलाके में आतंकियों के मददगार मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और सेना की 2-राष्ट्रीय राइफल्स ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों के पांच मददगारों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से एके-47 के 28 कारतूस, एके-47 की एक मगजीन और लश्कर-ए-तैयबा के 20 पोस्टर मिले हैं। इसके साथ ही कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पकड़े गए आतंकियों के मददगारों की पहचान इमरान राशिद, इफ्शान अहमद गनई, ओवैस अहमद, मोहसिन कादिर और आबिद राथर के रूप में हुई है।

यह समूह आतंकी संगठन लश्कर के सक्रिय आतंकवादियों को रसद, समर्थन और आश्रय प्रदान करने में शामिल था। साथ ही पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में सक्रिय था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed