{"_id":"f39d99d634c56cbebf37e68601e07900","slug":"lashkar-commander-omar-bhatti-killed-in-encounter-in-kupwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा में मारा गया लश्कर का विदेशी कमांडर भट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा में मारा गया लश्कर का विदेशी कमांडर भट्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, पुंछ
Updated Tue, 09 Sep 2014 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना ने मंगलवार को कश्मीर के कुपवाड़ा में लश्कर के विदेशी आतंकी को मार गिराया। आतंकी से एक एके-47 रायफल और कुछ असलाह बारूद बरामद हुआ है। आतंकी की पहचान लश्कर कमांडर उमर भट्टी के रूप में की गई है। पुलिस और सेना के मुताबिक उमर 20 महीनों से घाटी में सक्रिय था और इसने कई वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सेना से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिला कुपवाड़ा के लारीबाग इलाके में सेना की राष्ट्रीय रायफल द्वारा सर्च आपरेशन चलाया गया था। सेना को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सेना द्वारा इलाके की घेराबंदी किए जाने के दौरान आतंकी ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने आतंकी को ढेर कर दिया।
विज्ञापन