फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar commander killed in Bandipora he was mastermind of attack on BJP leaders

बांदीपोरा में भाजपा नेताओं पर हमले का मास्टरमाइंड लश्कर कमांडर ढेर, माना जाता था उत्तरी कश्मीर का बुरहान वानी

Tue, 18 Aug 2020 02:35 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/बारामुला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/बारामुला Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 18 Aug 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Lashkar commander killed in Bandipora he was mastermind of attack on BJP leaders
लश्कर कमांडर सज्जाद हैदर - फोटो : amar ujala

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के क्रीरी इलाके में सोमवार दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें दो आतंकी मार गिराए गए। इसमें से एक उत्तरी कश्मीर के लश्कर ए तैयबा का ऑपरेशन कमांडर सज्जाद हैदर उर्फ जजा निकला। बांदीपोरा में भाजपा के तीन नेताओं की हत्या के पीछे भी हैदर ही मास्टरमाइंड था। हैदर का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इस पर साढ़े 12 लाख रुपये का इनाम था। वह उत्तरी कश्मीर का नंबर वन और कश्मीर के टॉप टेन आतंकियों में शामिल था। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार हैदर 2016 में एलईटी में शामिल हुआ था और उत्तरी कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर की ऑपरेशनल कमांड संभाल रहा था। वो उत्तरी कश्मीर का बुरहान वानी था। उत्तरी कश्मीर में वर्ष 2016 के बाद हुए लगभग अधिकतर बड़े हमलों के पीछे हैदर ही मास्टरमाइंड रहा। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि हैदर को लश्कर की ऑपरेशनल कमांड के साथ-साथ इलाके में स्थानीय युवाओं को संगठन में शामिल करने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी और वो पाक में बैठे आकाओं के इशारों पर सभी काम को अंजाम दे रहा था। हैदर के साथ आए करीब 20 आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है और उसके ओजीडब्ल्यू मॉड्यूल का भी पर्दाफाश किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर बांधी थी आईईडी
जानकारी के अनुसार हैदर ने अपने जिस्म पर एक आईईडी भी फिट किया हुआ था। समय रहते हुए सुरक्षाबलों ने इसे निष्क्रिय किया। सूत्रों के मुताबिक हैदर ने मरने से पहले भी सुरक्षाबलों को भारी नुकसान पहुंचाने की साजिश रची थी। 


हैदर के मारे जाने से आतंकवाद की भर्ती में आएगी गिरावट
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदर का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उनका मानना है कि इससे उत्तरी कश्मीर में युवाओं की आतंकवाद में भर्ती में करीब 50 फीसदी की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed