फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar commander asked for mobile phone from army, audio of jawan and terrorist's conversation went viral

बारामुला मुठभेड़: लश्कर कमांडर ने सेना से मांगा मोबाइल फोन, जवान और आतंकी के बातचीत का ऑडियो वायरल 

Fri, 22 Apr 2022 07:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 22 Apr 2022 07:47 AM IST
सार

लश्कर कमांडर हिलाल और सेना के एक जवान और अधिकारी के बीच फोन पर हुई बातचीत वायरल हो गई है। इस बातचीत में आतंकी कमांडर सेना से एक फोन की मांग करता सुनाई दे रहा है।

विज्ञापन
Lashkar commander asked for mobile phone from army, audio of jawan and terrorist's conversation went viral
बारामुला मुठभेड़ स्थल के पास तैनात सुरक्षाबल और वाहन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बारामुला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर हिलाल और सेना के एक जवान और अधिकारी के बीच फोन पर हुई बातचीत वायरल हो गई है। इस बातचीत में आतंकी कमांडर सेना से एक फोन की मांग करता सुनाई दे रहा है। कह रहा है कि आतंकी फैसल के घरवालों से बात करनी है और वह आत्मसमर्पण करना चाहता है। 

विज्ञापन


इस बीच फैसल के परिवार वालों को भी आत्मसमर्पण की अपील करने के लिए बुलाया गया था। उसके परिवार वाले मुठभेड़ स्थल पर रोते नजर आए। महिलाएं रोते हुए कह रही थीं, यह लोग जेब कतरे हैं जो तुम्हे अपने साथ ले गए। वापस आ जाओ हमारे दिल के टुकड़े।
विज्ञापन


सेना का जवान- हेलो
हिलाल- हेलो
जवान- हेलो हिलाल एक मिनट फैसल से बात कराओ मेरी, मैं फैसल के गांव से बोल रहा हूँ
हिलाल- फोन भेजो पहले, ये फोन डाउन है
जवान- यार मैं फैसल के गांव से बोल रहा हूँ
हिलाल- हां मुझे पता है आप आरिपन कैंप के बाहर से हो
जवान- हम फैसल के घर पर हैं
हिलाल- चलो ठीक है हम अपने फर्ज के लिए निकले हैं, आप अपने फर्ज के लिए निकले हो
जवान- फैसल से बात कराओ, चार्जिंग पॉइंट कोई नहीं है वहां पर
हिलाल- इसका चार्जर नहीं है, अगर फोन किसी सिविल के हाथ भेजोगे तो हम किसी को होस्टेज नहीं बनाएंगे
जवान- ऐसे कैसे भेज दूं
हिलाल- अभी एक सिविल भेजा था न, उसने आपको बोला- अंदर बंदे हैं
जवान- मेरी फैसल से बात करवा हिलाल
हिलाल- आप फोन भेजो किसी सिविल का, मैं उसे उसके पैसे भी दूंगा। अगर 15 हजार का होगा मैं उसे 20 हजार दूंगा
जवान- तेरी बात ठीक है
हिलाल- ये फैसल बात करना चाहता है घर वालों से। शायद बाहर आना चाहता है
सेना के मेजर की आवाज- हां मिला फोन
हिलाल- नहीं फोन नहीं मिला अभी
मेजर- आ जाएगा अभी आ जाएगा 
हिलाल- उनको मेन गेट से भेजना, मैं बंदा वहां भेजूंगा, लेकिन अगर कोई पीछे से आया तो मैं फायर खोल दूंगा।
मेजर- नहीं बिल्कुल पीछे से कोई नहीं आएगा
हिलाल- ठीक है
मेजर- एक जो विदेशी आतंकी (एफटी) तुम बोल रहे थे, भाग गया या मर गया 
हिलाल-  एफटी अभी अंदर है
मेजर- तुम सारे साथ में हो न
हिलाल- हां साथ में हैं
मेजर- किसी को बोलना फायर मत खोलना
हिलाल- हम दूर-दूर हैं। दो में हैं
मेजर- दो घरों में हो। उनको बोल देना फायर मत खोलें, नहीं तो मोबाइल कहां से देगा
हिलाल- चलो ठीक है और कुछ
मेजर- क्या सरेंडर करना है
हिलाल- इस बंदे का फोन जबरदस्ती लिया है मैंने, इसको प्रॉब्लम नहीं करना
मेजर- इसके घर में क्यों घुसे
हिलाल- इसी ने आपको फोन किया न यहां बंदे हैं
मेजर- दूसरे फोन को करना क्या है
हिलाल- ये जो फैसल है इसको घर वालों से बात करनी है। शायद यह बाहर आना चाहता है।
मेजर- तुम नहीं आना चाहते बाहर 
हिलाल- मेरी तरफ से कोई ऐतराज नहीं है। अगर यह जाना चाहता है बाहर
मेजर- तुम नहीं आना चाहते
हिलाल- नहीं मैं नहीं आना चाहता। मैं इधर ही ठीक हूं। मैं अपने फर्ज के लिए निकला हूं।
मेजर- तुम्हे पता है ये फर्ज क्या है
हिलाल-अल्ला ताला की राह पर जो भी निकलेगा
मेजर-तुम्हे भी पता है यह ठीक नहीं है, क्यों कर रहे हो। फैसल से बात कराओ, उसकी आवाज तो सुनने दो
हिलाल- फोन डाउन है
मेजर- पहले मुझे पता तो चले वो है कि नहीं। हेलो करवा दो
फैसल- जी हां फोन भेजो मैं आपके साथ अच्छी तरह बात करूंगा
मेजर- हां फैसल
फैसल- जी जी
मेजर- मैं फोन भेज रहा हूं। तुम सरेंडर करना चाहते हो न। सरेंडर करो कुछ नहीं होगा
हिलाल- फोन भेजो ना
मेजर- साथ में कौन, कांटरू है
हिलाल- सारे साथ हैं
मेजर- कांटरू मर गया 
हिलाल- वो अभी ठीक है उसको लेग इंजरी है
मेजर- साथ और एफटी है 
हिलाल- एफटी दो थे, एक गया, यह इधर ही है
मेजर- उसको भी गोली लगी है क्या
हिलाल-नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed