फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lashkar commander Abu Ismail killed by Security forces in Naugam, Srinagar

J&K: एनकाउंटर में मारा गया अमरनाथ यात्रा पर हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अबु इस्माइल

Fri, 15 Sep 2017 10:31 AM IST
amarujala.com- presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- presented by: विकास जांगड़ा Updated Fri, 15 Sep 2017 10:31 AM IST
विज्ञापन
Lashkar commander Abu Ismail killed by Security forces in Naugam, Srinagar
मुठभेड़ में ढेर आतंकी अबु इस्माइल और उसका साथी - फोटो : अमर उजाला

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर आतंकी अबु इस्माइल को श्रीनगर के नौगाम इलाके में मौत के घाट उतार दिया है। सुरक्षाबलों ने आतंकी अबु इस्माइल के साथ एक और आतंकी छोटा कासिम को मार गिराया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेना और आतंकियों के बीच बहुत देर तक तक गोलीबारी चली। कई घंटे चली मुठभेड़ के बाद सेना ने अमरनाथ यात्रा हमले के आरोपी अबू इस्माइल के मौत के घाट उतार दिया।  
विज्ञापन

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई के बाद अहतियातन श्रीनगर में इंटरनेट सेवा फिलहाल बंद कर दी गई है।

बता दें कि अमरनाथ यात्रियों के दल पर इस साल की शुरूआत में आंतकी हमला हुआ था। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में यात्रियों पर हुए इस आतंकी हमले का प्रमुख आरोपी लश्कर कमांडर अबु इस्माइल को माना जा रहा था। सुरक्षाबलों को यकीन था कि अबु इस्माइल के इशारे पर ही अमरनाथ आतंकी हमला हुआ था। इस्माइल दो साल पहले पाकिस्तान सीमा से भारत में घुसपैठ करके आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
यह दक्षिण कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय कमांडर है। इसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है। यह आतंकी दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय है। खबर के अनुसार अबु इस्माइल ने तीन से पांच अन्य आतंकवादियों के साथ हमले का नेतृत्व किया। हालांकि खुफिया एजेंसियों ने पहले ही ऐसे हमले की चेतावनी दी थी। 

उल्लेखनीय है कि कश्मीर के आईजी मुनीर खान ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया था कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।

उन्होंने ये भी बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल है।सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी मूल के लश्कर कमांडर इस्माइल ने अपने एक पाकिस्तानी साथी तथा दो स्थानीय आतंकियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

हालांकि, लश्कर ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इसके पहले हिजबुल का हमले में हाथ बताया जा रहा।

यह ऑपरेशन लोगों की प्रार्थनाओं का परिणाम हैः आईजीपी

Lashkar commander Abu Ismail killed by Security forces in Naugam, Srinagar
कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान ने प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि हमें अनंतनाग में लश्कर के दो बड़े आतंकियों की मौजदूगी के इनपुट मिले थे जिसके बाद सेना कि राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ व जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी ने इलाके को घेर लिया।

दोनों आतंकियों ने खुद को घिरता देख जवानों पर गोलीबारी शुरु कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोली चलाई और इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।  

दोनों के पास से 2 एके 47 भी बराबमद की गई है । उन्होंने बताया कि मारे गये दोनों आतंकी A++ कैटेगरी के थे और अनंतनाग के हमलें में इनका पूरा हाथ था।

आईजीपी कश्मीर मुनीर खान ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह ऑपरेशन लोगों की प्रार्थनाओं का परिणाम है उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के आकाओं को हमें जड़ से समाप्त करना है क्योंकि वे ही हमारे बच्चों को भ्रमित करते हैं और उन्हें इस दलदल में शामिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed