जम्मू-कश्मीर: यात्रियों से भरी मिनी बस पर गिरा पत्थर, 7 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर से पाडर जा रही एक मेटाडोर और कार पर सोमवार को पत्थर (पस्सी)गिरने से सात लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज किश्तवाड़ जिला अस्पताल व डोडा जिला असपताल में चल रहा है।
इन दोनों वाहनों में स्थानीय नागरिक व मचैल यात्री थे। मरने वालों में पांच की शिनाख्त हो पाई है। चार उधमपुर व एक बालग्रान के हैं। इनमें तीन एक ही परिवार के पिता-पुत्र व पुत्री शामिल हैं। जबकि एक दो की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में अधिकांश लोग उधमपुर के ही हैं।
घटना के बारे में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे एक मेटाडोर (नंबर जेके-14 डी-3812) और एक आल्टो कार (नंबर- जेके-02के-5777) उधमपुर से पाडर की ओर जा रही थी।
दोनों वाहन जब द्राबशाला के पास कुलगडि पर पहुंचे तो पहाड़ी से अचानक पत्थर (पस्सी) गिरने शुरू हो गए। पत्थर दोनों वाहनों के ऊपर गिरे, जिसमें काफी यात्री दब गए। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की मौत किश्तवाड़, दूसरे की डोडा अस्पताल व तीसरे की किश्तवाड़ से जम्मू लाने के दौरान हो गई।
पुलिस व अन्य लोगों की मदद से हादसे में सात घायलों को किश्तवाड़ और नौ लोगों को ठाठरी अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में ठाठरी पहुंचाए गए घायलों को डोडा रेफर कर दिया गया। इनमें से तीन का इलाज जम्मू में चल रहा है।
मृतक
1- केवल कुमार, निवासी उधमपुर
2-अक्षंता देवी पुत्री केवल कुमार, उधमपुर
3- वासु (10) पुत्र केवल कुमार, उधमपुर
4- अमर नाथ निवासी बसंतगढ़, उधमपुर
5- मोहम्मद हुसैन, बालग्रान,बोउंजवाह
6-एक छोटा बच्चा
7- एक अज्ञात
-----
किश्तवाड़ अस्पताल में भर्ती घायल
1. सुभाष चंद्र , भद्रवाह
2. रीता देवी पत्नी सुभाष चंद्र,भद्रवाह
3. कल्याण सिंह,भद्रवाह
4. मोहन सिंह (सहचालक), उधमपुर
5. मान सिंह,उधमपुर
6. रहीम अली, कठुआ
---
डोडा में भर्ती घायल
1. राजकुमार (28), पुत्र काकू राम, उधमपुर
2. सुनील कुमार (22), उधुमपुर
3. सुदेश कुमार (38), उधमपुर
---
जम्मू में भर्ती घायल
1. काकू राम (55),, उधमपुर
2. दीपक (40), पुत्र काकू राम, उधमपुर
3. देव राज (50), बालग्रान