{"_id":"667df90dea4ebb11260fd5a4","slug":"langer-start-for-amarnath-devotee-samba-news-c-289-1-sjam1009-102926-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर शुरू, पहले दिन 600 यात्रियों ने खाया लंगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर शुरू, पहले दिन 600 यात्रियों ने खाया लंगर
Fri, 28 Jun 2024 05:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नीलकंठ सेवा मंडल ने दियानी में लगाया लंगर, दोपहर बाद पहुंचे श्रद्धालु
हर रोज अलग-अलग किस्म का पकवान तैयार करने का बनाया मेन्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रा के लिए लगाए लंगरों में वीरवार को पहले दिन भीड़ रही। दियानी में श्री नीलकंठ सेवा मंडल की तरफ से लगाए गए लंगर में दोपहर के बाद यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गए थे।
कमेटी के सदस्य विक्रम शर्मा ने बताया कि 600 से अधिक यात्रियों ने लंगर ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि आज पहला दिन था, सुबह से वे लंगर स्थल पर साफ-सफाई कर रहे थे। दोपहर बाद एकदम यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। उन्होंने हर रोज अलग-अलग किस्म का पकवान तैयार करने का मेन्यू बनाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान जगह-जगह तैनात किए गए हैं। यहां वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा भी पर्याप्त है। वहीं, जिला प्रशासन के दिए निर्देशों का पालन किया जा रहा है।