{"_id":"595650834f1c1bb5598b478e","slug":"landslide-on-tracks-of-mata-vaishno-devi-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, एक महिला श्रद्धालु की मौत, 8 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, एक महिला श्रद्धालु की मौत, 8 घायल
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Jun 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
वैष्णों देवी यात्रा मार्ग पर हादसा
- फोटो : FILE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हिमकोटी से पहले देवी द्वार क्षेत्र में शुक्रवार को भूस्खलन से एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। तीन बच्चों समेत आठ श्रद्धालु घायल हुए हैं। खराब मौसम से चलते बैटरी कार सेवा भी स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के चलते भूस्खलन की घटना हुई। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि घटना में एक श्रद्धालु की मौत हुई है, जबकि आठ घायल हुए हैं। हिमकोटि ट्रैक को फिलहाल बंद रखा गया है। मलबा हटने के बाद ही इस ट्रैक पर यातायात शुरू हो पाएगा। मृतक के परिवार को बीमा के तीन लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
हादसे में मृत महिला श्रद्धालु की शिनाख्त सुमन (32) पत्नी राजवीर यादव के रूप में हुई है। वह महेंद्रगढ़ हरियाणा की थी। घटना में उसके पति भी घायल हुए हैं। नारायणा चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन श्रद्धालुओं में सक्षम यादव (06) पुत्र सतपाल निवासी रेवाड़ी हरियाणा, राजवीर यादव (45) महेंद्रगढ़, तन्वी (06) पुत्री जोगिन्द्र कुमार निवासी रेवाड़ी, जोगिन्द्र कुमार (34) पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी रेवाड़ी (हरियाणा) शामिल हैं। कसबे के चिकित्सा केंद्र में उपचाराधीन दो श्रद्धालुओं में गिरिजेश साहनी (42) पुत्र जुगल किशोर निवासी भगवतपुर मधुबनी (बिहार) और उनकी पत्नी आशा देवी (38) शामिल हैं।
विज्ञापन
नारायणा अस्पताल में जारी है इलाज
एसएमवीडी नारायणा अस्पताल
- फोटो : File Photo
शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे अर्द्धकुंवारी से भवन की ओर जाने वाले बैटरी कार ट्रैक पर हिमकोटि से पहले देवी द्वार क्षेत्र में हादसे की सूचना मिलते ही श्राइन बोर्ड और पुलिस का बचाव दल मौके पर पहुंचा। इस दौरान चापर के जरिये घायल छह श्रद्धालुओं में से चार को नारायणा अस्पताल, जबकि दो को कटड़ा के चिकित्सा केंद्र में पहुंचाया गया।