फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   landslide in punch

Jammu News: भूस्खलन से बंद हुए पुंछ-जम्मू हाईवे पर सैकड़ों यात्री 4 घंटे तक रहे परेशान

विज्ञापन
landslide in punch
पुंछ। जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों की ही तरह पुंछ जिले में भी शनिवार तड़के भारी बारिश हुई। इसके चलते सुबह करीब सात बजे पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर धुंधक क्षेत्र में भारी भूस्खलन हो गया, जिससे मार्ग करीब चार घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। इससे मार्ग पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों में हजारों यात्री एवं चालक बीच रास्ते में फंस कर रह गए। उन्हें घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब चार घंटे के बाद मार्ग से मलबा हटाए जाने के बाद यातायात बहाल हुआ। इसके बाद फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भूस्खलन में फंसे लोगों ने जिला प्रशासन और उप राज्यपाल प्रशासन से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत सुधारने की मांग की है। भूस्खलन से सड़क बंद हो जाने से ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों मोहम्मद रशीद, इरफान अहमद, राजकुमार आदि ने आरोप लगाया कि पिछले तीन चार महीनों से पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इससे पहाड़ों से आए दिन भूस्खलन हो रहा है, जिससे घंटों मार्ग बाधित रहता है। इसके कारण जम्मू-राजोरी आने जाने वाले लोगों अधिक परेशानियां पेश आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed