{"_id":"5d39c87c8ebc3e6ca8682c1d","slug":"landslide-and-heavy-rainfall-in-jammu-kashmir-leh-srinagar-national-highway-closed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में मानसून की पहली तेज बारिश से आफत, श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में मानसून की पहली तेज बारिश से आफत, श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद, एक मौत
Thu, 25 Jul 2019 08:49 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 25 Jul 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
बारिश की वजह से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को मानसून की पहली तेज बारिश आफत लेकर आई। जिला कुपवाड़ा के हार्डन क्षेत्र में नाले के तेज बहाव में बह जाने से छह वर्षीय बुरहान अहमद माला निवासी हार्डन खुरहमा, लोलाब की मौत हो गई।
परिवारवालों और पड़ोसियों ने बच्चे को तुरंत नाले से निकालकर पीएचसी पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। लोलाब में तेज बारिश से कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज से खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश से भारी जलभराव हो गया। झेलम में बाढ़ की आशंका से शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। बादल फटने और भूस्खलन से श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। बारिश से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा बाधित रही। जम्मू संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश से पारे में गिरावट आई है। मौसम के बदले मिजाज से राज्य के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5-8 डिग्री गिर गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर और आसपास के इलाकों में वीरवार प्रात 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक मूसलाधार बारिश से जलभराव हो गया। सड़कों पर चारों ओर जलभराव से वाहन चालकों के साथ राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। जम्मू में बुधवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला वीरवार दोपहर तक जारी रहा। बारिश से किसानों को राहत मिली है। उन्होंने फिर से धान की रोपाई शुरू कर दी है। तेज बारिश के बीच पस्सी गिरने से उधमपुर-घोरड़ी मार्ग बंद रहा।

पंचैरी मार्ग पर चूब्बू नाला क्षेत्र में फिसलन बढ़ जाने से एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। पर्यटन स्थल कुद, पटनीटाप, नत्थाटाप, सनासर में बारिश व धुंध छाई रही। किश्तवाड़ व भद्रवाह में मूसलाधार बारिश से कई संपर्क मार्ग पस्सियां गिरने से बंद रहे। द्रबशाला, डेडपेठ नालों में बाढ़ जैसे हालात रहे। जिला कठुआ में दो दिन से बारिश का सिलसिला जारी है। हीरानगर और बसोहली के नदी-नाले उफान पर रहे। बसोहली में पस्सियां गिरने से दूरदराज के मार्ग बंद रहे।
कहां कितनी हुई बारिश
श्रीनगर 36.7 मिलीमीटर
जम्मू 113.2 मिलीमीटर
कटड़ा 82.4 मिलीमीटर
बटोत 51.4 मिलीमीटर
कहां कितनी हुई बारिश
श्रीनगर 36.7 मिलीमीटर
जम्मू 113.2 मिलीमीटर
कटड़ा 82.4 मिलीमीटर
बटोत 51.4 मिलीमीटर
#WATCH Rain lashed several parts of Doda district in Jammu and Kashmir. pic.twitter.com/lRZtJd7okK
— ANI (@ANI) July 25, 2019