फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land sliding

पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे छह घंटे रहा बंद

विज्ञापन
land sliding
रामबन जिले में मलबा गिरने से बंद हुआ जम्मू-श्रीनगर हाईवे। संवाद - फोटो : UDHAMPUR
रामबन/उधमपुर। रामबन जिले के पीड़ा क्षेत्र में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक यातायात बंद रहा। हालांकि उधमपुर से डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह की तरफ यातायात पूरी तरह जारी रहा। हाईवे बंद होने से सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की कतारें लगी रहीं। शाम चार बजे यातायात बहाल होने के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंगलवार को पीड़ा इलाके में पस्सियां गिरने से वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। शाम को जब यातायात बहाल किया गया तो आगे निकलने की होड़ में लंबा जाम लग गया। एहतियात के तौर पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक-एक कर वाहनों को छोड़ा गया। इनमें सबसे पहले छोटे यात्री वाहनों को जाने की अनुमति दी गई जिसके बाद धीरे-धीरे करके अन्य वाहनों को भी रवाना किया गया। इससे पहले सुबह करीब 10 बजे से शाम करीब चार बजे तक घाटी की तरफ आने जाने वाली सभी प्रकार के छोटे बडे वाहनों की पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई थी। घाटी की तरफ जाने वाले किसी भी वाहन को उधमपुर के जखैनी चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed