फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land rent problem

सेना के अधीन आई भूमि का जल्द मिले मुआवजा

विज्ञापन
land rent problem
सांबा। सैन्य क्षेत्र महेश्वर में सेना के कैंप के आधीन आई भूमि का किसानों को आठ वर्ष से किराया नहीं मिला है। सैन्य अधिकारियों से जवाब मिलता है कि जिला प्रशासन के पास जमा करवाया है, मगर किसानों को गुमराह किया जा रहा है। इस संबंध में कटली के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीसी अरुण मन्हास से मिला। उन्होंने समस्या से अवगत करवाया जल्द निदान की मांग की।
विज्ञापन

कटली गांव के किसान भारत डोगरा, हरंबस लाल, बाल कृष्ण, शाम विरदी और दर्शन भट्टी ने बताया कि महेश्वर में उनकी भूमिक सेना के कैंप में आई है। इसका 2002 तक तो किराया मिलता रहा मगर उसके बाद राजस्व विभाग ने कुछ किसानों को किराया देना बंद कर दिया गया। जब किसान सैन्य अधिकारियों के पास जाते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि जिला प्रशासन के पास किराया जमा करवा दिया है। जब जिला प्रशासन के अधिकारियों से बात करते है तो उन्हें टाल दिया जाता है। इस पर एडीसी ने तहसीलदार व नायब तहसीलदार से बात करने के बाद उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। किसानों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन की ओर से कोई उचित कदम नहीं उठाया गया तो राज्यपाल से भेंट कर परेशानी से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed