फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land dispute

Jammu News: भूमि विवाद में महिला समेत पांच लोग घायल

Sat, 29 Jun 2024 05:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 29 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
land dispute
अरनिया। गांव मड़ोल में शुक्रवार सुबह 6 बजे जमीन विवाद में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अरनिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मड़ोल में दो परिवारों के बीच जमीन पर धान की रोपाई को लेकर विवाद शुरू हो गया। उसके बाद दोनों परिवारों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसके बाद दोनों परिवार के सदस्य एक दूसरे पर लाठी डंडों से वार करना शुरू हो गए। इसमें साहिल सैनी पुत्र चमन लाल, धीरज सैनी पुत्र चमन लाल, चमन लाल पुत्र सांझीराम एक परिवार से जख्मी हो गए। दूसरे परिवार से सुनील कुमार पुत्र वेदराज और जनको देवी पत्नी वेदराज दूसरे परिवार से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अरनिया अस्पताल में पहुंचाया गया। घायलों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक एंबुलेंस बिश्नाह अस्पताल से मंगवाई गई थी। दो एंबुलेंस में सवार कर घायलों को जीएमसी जम्मू भेजा गया है।
विज्ञापन


दो परिवारों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। तफ्तीश के बाद कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
रऊफ खान, थाना प्रभारी अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed